शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 239 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 47, मंडी में 38, चंबा में 33, कुल्लू में 31, शिमला में 18, ऊना में 16, सिरमौर में 15, सोलन में 12, किन्नौर में 11, बिलासपुर में 8, हमीरपुर में 7 और लाहौल-स्पीति जिले में 3 मामले पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 200282 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 193850 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 432 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अब 2990 एक्टिव केस हैं।
