Spread the love

शिमला। शिमला ग्रामीण के लोगों ने विधायक विक्रमादित्य सिंह का इस चुनाव क्षेत्र में विधायक निधि से विकास कार्यों को शुरू करवाने के लिए आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि विक्रमादित्य सिंह की दूरदर्शी सोच से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल व जिला परिषद सदस्य कुमारी रीना ने एक संयुक्त बयान में ग्राम पंचायत करयाली में शारा नल्लाह से ग्राम नडोत के लिए विधायक निधि से 5 लाख और डीसीपी फंड से 7.5 लाख स्वीकृत करने के लिए विधायक विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विधायक विक्रमादित्य सिंह के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क के टेंडर 12.61 लाख का जारी किया गया है, जिससे इस सड़क के निर्माण में तेजी आएगी।कांग्रेस नेताओं ने विक्रमादित्य सिंह के नारे सबका साथ, सबका विकास की प्रसंसा करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण से करयाली पंचायत के साथ लगते अनेक गावों के लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। हरिकृष्ण हिमराल व कुमारी रीना, लेखराम कौंडल, सुरेश हिमराल, शिवानी ठाकुर, विनोद कुमार, जोगिंदर, लोकपाल मोहन, रमा नंद शास्त्री, महेंद्र पाल, भूप राम शर्मा, मोहन लाल गायत्री के अतिरिक्त अन्य लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए इस क्षेत्र में उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों का भी आभार व्यक्त किया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *