Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार बढ़ने लगी है। अब प्रदेश के बिलासपुर जिले से कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से यह जिला अभी तक अछूता थी, लेकिन अब यह भी इसकी चपेट में आ गया है। अब राज्य में कोरोना के कुल 54 मामले हो गए हैं और एक्टिव केस बढ़कर 13 हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद से लौटा 36 वर्षीय व्यक्ति और गुरुग्राम से वापस आया 46 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन दोनों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि डीसी बिलासपुर ने की है। इन दोनों के सैम्पल आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे और जांच में ये पाजीटिव पाए गए। ये दोनों पेशे से चालक हैं और अब इनके संपर्क में आए और लोगों का पता लगाया जा रहा है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *