शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस के 554 नए मामले पाजिटिव आए हैं। मंडी जिले 100, चंबा में 89, कांगड़ा में 75, शिमला में 61, हमीरपुर में 51, बिलासपुर में 43, सोलन में 38, ऊना में 37, कुल्लू में 25, सिरमौर में 18, किन्नौर में 13 और लाहौल-स्पीति में 4 मरीज कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 196905 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 186872 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और बुधवार को 839 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 6682 एक्टिव केस रह गए हैं।
