Spread the love

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमण का और मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के नादौन के गलोड़ क्षेत्र का एक 52 वर्षीय व्यक्ति इस रोग की चपेट में आया है। यह व्यक्ति 5 मई को ही दिल्ली से लौटा था।

इस व्यक्ति की तबीयत ठीक न होने पर एहतियात के तौर पर इसका सैम्पल लिया गया था और जांच में यह पॉजिटिव पाया गया है। इसे तीन दिन सेेे बुखार था और इसके चलते इसे अस्पताल लेे जाया गया था। वहां से इसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया था। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी नेे इसकी पुष्टि की है। उधर, इस मामले के सामने आने के बाद प्रदेश में कुल मामले 52 कोरोना पॉजीटिव मामले हो गए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 11 हो गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *