शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 13 और मरीजों की मौत हुई है। कांगड़ा, हमीरपुर व शिमला में जिलों में इस दौरान 3-3, चंबा व सोलन जिलों में 2-2 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब कुल 3312 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में कोरोना वायरस के 596 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 144, मंडी में 105, शिमला में 60, चंबा में 53, ऊना में 52, कुल्लू में 51, सोलन में 42, हमीरपुर में 38, बिलासपुर में 18, सिरमौर में 16, लाहौल-स्पीति में 11 और किन्नौर जिले में 6 लोग कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 196351 मरीज कोरोना पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 186033 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को 1155 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के 6983 एक्टिव केस हैं।
