शिमला। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक सम्मानीय नरेन्द्र बरागटा स्वास्थ्य से सम्बंधित लम्बे संघर्ष के बाद अपने जीवन की अंतिम लड़ाई हार गए। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से जुब्बल कोटखाई ही नहीं, बल्कि प्रदेश ने एक दमदार नेता खो दिया है। वे सेब उत्पादकों की बड़ी आवाज थे। नरेंद्र बरागटा के निधन की सूचना मिलते ही जुब्बल, नावर, कोटखाई क्षेत्र में लोग स्तब्ध हैं।
