Spread the love

कुल्लू। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सड़कें हमारी भाग्य रेखाएं हैं जो उस क्षेत्र के विकास को परिलक्षित करती हैं। किसी भी क्षेत्र के विकास उस क्षेत्र की सड़कों के घनत्व से आंका जाता है। उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत सड़कों की टारिंग, पुलों तथा भवनों के निर्माण पर 22 करोड़ रूपए से अधिक की राशि व्यय की जा रही है। लोगों को बेहतर सड़क तथा पुलों की सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न सड़कों की चल रही टारिंग तथा भवनों के निर्माण कार्यों का वीरवार को निरीक्षण किया तथा विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

मनाली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पुलों का तथा भवनों के निर्माण कार्यों का उल्लेख करते हुए गोविंद ठाकुर ने कहा कि कुल्लू मनाली लेफट बैंक बाई पास मनाली पर 300 मीटर सड़क पर टारिंग का कार्य चला हुआ है, जिस पर 10 लाख रूपए व्यय किए जा रहे हैं। इसी प्रकार जगतसुख पंचायत के तहत लेफट बैंक सड़क के 3 किलोमीटर भाग पर 30 लाख रूपए से टारिंग की जा रही है। क्लब हाउस मनाली से पलचान  तक 3 किलोमीटर सड़क की टारिंग पर 35 लाख रूपए व्यय किए जा रहे हैं। इन सबका का कार्य इसी माह पूर्ण करलोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। 
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सर्किट हाउस मनाली के अतिरिक्त भवन निर्माण पर 5 करोड़ 50 लाख व्यय होंगे। इसमें 18 कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ 1 करोड़ 30 लाख की लागत से स्वागत कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टैंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है इसी माह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ऐतिहासिक स्थल नेहरू कुंड में 6 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से 85 मीटर लंबे स्पैन पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है तथा दिसम्बर माह तक पूरा कर इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे बुरूआ, बाहंग, पलचान, मनाली गांव के 10 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।  इसी प्रकार बाहंग फिशना पौट से शनाग के लिए 102 मीटर लंबे स्पैन पुल का निर्माण कार्य भी शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्राक्कलन प्रक्रिया जारी है। इस पर 4 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि व्यय होगी। इसके अतिरिक्त क्लब हाउस के पास मनालसू नाले पर भी 30 मीटर स्पैन के डबल लेन पुल निर्माण कार्य के लिए भी टैंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पर 3 करोड़ रूपए की राशि व्यय की जाएगी। जल्दी ही टैंडर प्रक्रिया पूर्ण कर इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *