शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण का कहर अब कम होने लगा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 19 मरीजों की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में 8, शिमला में 4, सोलन में 3, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी व ऊना जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 3127 मरीजों की मौत हो चुकी है।
वहीं, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 865 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान कांगड़ा जिले में 218, मंडी में 113, ऊना में 99, सिरमौर में 87, हमीरपुर में 75, शिमला में 64, बिलासपुर में 52, चंबा में 49, किन्नौर व कुल्लू में 41-41, सोलन में 20 और लाहौल-स्पीति जिले में 6 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 190330 मामले पाजिटिव आए हैं। इनमें से अब तक 173560 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सोमवार को 2167 मरीज ठीक हुए हैं और राज्य में कोरोना वायरस के 13621 एक्टिव केस हैं।
