शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 861 नए मामले पाजिटिव आए हैं। वहीं, इस दौरान 2869 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कांगड़ा जिले में 155, सिरमौर में 125, हमीरपुर में 102, सोलन में 99, ऊना में 91, शिमला में 86, चंबा में 80, मंडी में 43, बिलासपुर में 29, किन्नौर में 21, कुल्लू में 19 और लाहौल-स्पीति जिले में 11 नए मामले पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 189465 मरीज पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 171393 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को इस संक्रमण से 2869 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 14940 एक्टिव केस हैं।
