शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 41 मरीजों ने दम तोड़ दिया। कांगड़ा जिले में 16, ऊना में 6, मंडी में 5 और सिरमौर जिले में 4 मरीजों की मौत हो गई। हमीरपुर जिले में 3, चंबा व शिमला जिले में 2-2, बिलासपुर, कुल्लू व सोलन जिले में एक-एक मरीज की कोरोना वायरस से मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 3111 मरीजों की मौत हो चुकी है।
