शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 30वीं पुण्यतिथि पर सद्भावना चौक, छोटा शिमला में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक राकेश सिंघा, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेन्द्र चौहान और पूर्व महापौर आदर्श सूद ने भी इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
