शिमला।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी निजी विद्यालय आगामी आदेशों तक फीस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी आईसीएसई, सीबीएसई तथा हिमाचल प्रदेश से सम्बद्ध सभी निजी स्कूल इन आदेशों की अनुपालना करें। उन्होंने कहा कोरोणा संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में कर्फ्यू लागू होने तथा देश में घोषित लाॅकडाउन के तहत छात्रों व अभिभावकों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है और अनियमितता पाए जाने वाले स्कूलों के प्रति कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
