शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2892 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 942, शिमला में 351, मंडी में 314, ऊना में 259, बिलासपुर में 222, ऊना में 174, चंबा में 172, सिरमौर में 143, हमीरपुर में 123, कुल्लू में 106, किन्नौर में 67 और लाहौल-स्पीति जिले में 19 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 166678 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 129315 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को 4559 मरीज ठीक हुए हैं और अब प्रदेश में कोरोना वायरस के 34888 एक्टिव केस हैं।
