शिमला। कनाडा के ओंटारियो प्रांत के प्रीमियर डी. फोर्ड ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सोमवार को यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आश्वासन दिया कि प्रांत, हिमाचल प्रदेश को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए वेंटीलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान करेगा। कनाडा के ओंटारियो प्रांत के आर्थिक मामले मंत्री विक फेडेली ने भी इस अवसर पर संवाद किया।मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रति सद्भावना के लिए प्रीमियर का आभार व्यक्त किया और कहा कि कनाडा में बहुत से भारतीय रहते हैं। इसी कारण दोनों ही देश अनोखे रणनीतिक संबंध सांझा करते हैं।
मुख्य सचिव अनिल खाची ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति में सुधार होने पर कनाडा के व्यवसायियों को हिमाचल आने के लिए आमंत्रित किया। राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन सादिक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
