Spread the love

शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस ने राजभवन में भी दस्तक दे दी है। राजभवन में लेडी गवर्नर वसंथा बंडारू कोरोना पॉजिटिव आई हैं। उन्हें एहतियात के तौर पर आईजीएमसी अस्पताल में दाखिल किया गया है। उनकी रिपोर्ट सोमवार को पाजिटिव आई और एहतियात के तौर पर उन्हें आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, राजभवन में दो और स्टाफ कर्मी भी कोरोना पाजिटिव आए हैं और वे होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, राज्यपाल की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उधर, हिमाचल में कोरोना वायरस के 3546 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 1210 मामले पाजिटिव आए हैं। मंडी में 479, सिरमौर में 389, हमीरपुर में 344, शिमला में 300, बिलासपुर में 242, चंबा में 200, ऊना में 181, कुल्लू में 99, सोलन में 79, किन्नौर में 49 और लाहौल-स्पीति जिले में 29 मरीज कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 163786 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 124750 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 3760 मरीज ठीक हुए हैं और अब प्रदेश में 36633 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *