शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 58 और मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में 24, सोलन में 10, शिमला में 7, सिरमौर में 5 व ऊना जिले में 4 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा बिलासपुर में 3, कुल्लू व मंडी में 2-2 और किन्नौर जिले में एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब कुल 2369 मरीजों की मौत हो चुकी है।
