शिमला। हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 4145 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 1432 मामले पाजिटिव आए हैं। मंडी जिले में 515, शिमला में 359, चंबा में 355, हमीरपुर में 319, सिरमौर में 301, बिलासपुर में 274, ऊना में 218, सोलन में 197, कुल्लू में 94, लाहौल-स्पीति में 43 और किन्नौर जिले में 38 मरीज कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 157862 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 116016 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 4137 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 39575 एक्टिव केस हैं।
