Spread the love

शिमला। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कांगड़ा ज़िला के सुलह विधानसभा क्षेत्र के लोगों की ओर से ‘एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड’ के लिए 5,78,604 रुपये का चैक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किया। उधऱ, परिवहन मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री को टैक्सी यूनियन संयुक्त कल्याण समिति, शिमला की ओर से इस फंड के लिए एक लाख रुपये का अंशदान दिया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष अजय सिंह सिलवानी और उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *