Spread the love

नाहन। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की गत दिनों जिला सिरमौर के नाहन में हुई कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने जिला में आक्सीजन बेड क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत जगदीश चन्द जुनेजा फाउंडेशन अस्पताल, सूरजपुर पांवटा साहिब को डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर घोषित किया गया है। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि जुनेजा अस्पताल में कोरोना मरीजों की सुविधा के लिए 40 बेड की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा जो उपमण्डलाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी की नियंत्रण में कार्य करेगा।उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में पीपीई किट, एन-95 मास्क व तीन लेयर मास्क व कोविड मरीजों को दी जाने वाली दवाइयां मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, कोरोना मरीजों के इलाज संबंधी कार्यों के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा जोकि स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ संपर्क स्थापित करेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *