Spread the love

कुल्लू। कुल्लू जिले के आनी के उपमंडल की ग्राम पंचायत लझेरी के 5 गांव पूरी तरह सील किए गए हैं। कोवड 19 के पॉजीटिव मामलों के सामने आने के बाद ये निर्णय लिया गया है। उपमंडल दंडाधिकारी आनी चेत सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार लझेरी पंचायत के डीम, छलाली, थनाच, झखनाली और जाजू गांव को पूरी तरह से सील किया गया है। इसके साथ ही इनको कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया गया है।
इन क्षेत्रों में प्रशासनिक और मेडिकल आपातकाल में तैनात व्यक्ति और वाहन को छोड़कर अन्य वाहनों और व्यक्तियों के आवागमन की मनाही है। जरूरी सामान की होम डीलिवरी प्राधिकारियों द्वारा की जाएगी। साथ ही कंटेनमेंट जोन में कोई भी व्यक्ति न तो पैदल न ही वाहन द्वारा व्यर्थ में इधर उधर घूम सकता है न ही किसी सार्वजनिक रास्ते या स्थान पर खड़ा हो सकता है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेशों तक प्रभावी माने जाएंगे। इस क्षेत्र में बैंक और पोस्ट ऑफिस 48 घंटे के लिए बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। आवश्यक वस्तुओं जैसे करियाना, दूध, सब्जी और मीट आदि की दुकानें कोविड प्रोटोकॉल के हिसाब से खुलेंगी। इन आदेशों की उल्लंघना करते हुए यदि कोई पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निरमंड की बक्खन पंचायत का वार्ड नं. 1 भी सील
निरमंड खंड की बक्खन पंचायत का वार्ड नं. 1 दरमोट भी सील कर दिया गया है। इस संबंध में उपमंडल दंडाधिकारी आनी की ओर से आदेश जारी हुए हैं। साथ ही इस वार्ड को कंटेनमेंट जोन भी बनाया गया है। पंचायत के वार्ड नं. 2 को बफर जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में भी वही नियम लागू होंगे जोकि आनी खंड की लझेरी पंचायत के 5 गांव में लागू किए गए हैं। इन नियमों की अवहेलना पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम चेत सिंह ने की अपील
एसडीएम चेत सिंह ने लोगों से अपील है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखें। मॉस्क पहनें, हाथ बार बार धोएं। विशेष तौर पर इस बात का ध्यान रखें कि भीड़ भाड़ वाले इलाकों में न जाएं। इन नियमों को इसलिए मानना है क्योंकि ये आपके जीवन की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *