Spread the love
शिमला। प्रदेश कांग्रेस के सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में फैलने पर चिंता जताते हुए कहा है कि सरकार इसके बढ़ते संक्रमण को रोक पाने में पूरी तरह से असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के इस दूसरे दौर में इसका ग्रामीण क्षेत्रों में फेलाब बहुत ही चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले ही स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। कहीं डॉक्टरों की कमी, तो कहीं स्टाफ की कमी, तो कहीं दवाओं के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों की भारी कमी है।
हिमराल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड जांच की पूरी सुविधा न होना इसका सीधा प्रभाव शहरी अस्पतालों में पड़ रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमित लोगों का जांच के लिए इधर से उधर आना जाना भी इसके फेलाब को बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टेस्टिंग की सुविधा बढ़ाने की बहुत ही आवश्यकता है।
हिमराल ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी देश में बढ़ते इसके संक्रमण के लिए मोदी सरकार को सीधे दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह फेलियर व्यवस्था की नहीं है, यह फेलियर सरकार की है, क्योंकि सरकार कोरोना की पहली लहर के बाद बेखोफ हो गई और दूसरी लहर ने अब देश में‌ बड़ी विकट स्थिति पैदा कर दी है। रोज हजारों लोग इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ रहे हैं। हिमराल ने देश में ऑक्सीजन व अन्य आवश्यक उपकरणों, दवाओं की कमी और कालाबाजारी पर भी चिंता जताते हुए देश अब राम भरोसे ही चल रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *