Spread the love

नाहन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डा. राजीव बिन्दल ने आज कफर्यू और लाॅक डाउन के दौरान पुनः आरम्भ किए गए सरकारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कफर्यू और लाॅकडाउन के कारण बंद किए गए, 6 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सैनवाला-बर्मा-पापड़ी सड़क के कार्य को पुनः आरम्भ करवाया। उन्होंने देवका पुड़ला, सुरला, क्यारी, कौलांवाला भूड़, बर्मा पापड़ी, पालियों, सलानी-कटोला पंचायतों में सैनिटाईजर और फेस कवर भी वितरित बंटवाया।

डा. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर कहा कि फेस कवर, सेनेटाईजर और सोशल डिस्टेंसिंग कोरोना की जंग के विरूद्ध प्रमुख हथियार हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक नाहन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा 15 हजार सेनेटाईजर और 30,352 फेस कवर यानि मास्क वितरित किए गए हैं। उन्होंने ग्रामीण लोगों से आग्रह किया कि जब भी वे अपने काम के लिए बाहर निकलें तो मास्क अवश्यक पहनें। उन्होंने कफर्यू और लाकडाउन का सही प्रकार से पालन करने के लिए ग्रामीण लोगों का आभार जताते हुए आगामी 17 मई तक इसका पालन का अहवान किया। उन्होंने बाहर से आने वाले हिमाचली भाई एवं बहनों से निवेदन किया कि वे बाहर से आने के बाद स्वयं अनुशासन का पालन करते हुए 15 दिनों तक घरों में ही रहें। डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन क्षेत्र में कफर्यू और लाॅक डाउन के दृष्टिगत फसल कटाई और अन्य खेतीबाड़ी गतिविधियों को सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्त रखा गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों को पशुचारा लाने के लिए हरियाणा से प्राथमिकता के आधार पर परमिशन दी जा रही है।

डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से चल रहे स्वीकृत मनरेगा कार्यों को पुनः आरम्भ किया गया है, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, खंड विकास अधिकारी, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अलावा बिजली बोर्ड और अन्य सरकारी विभागों के निर्माण कार्यों को भी पुनः शुरू करने की अनुमति प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान कर दी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *