शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 28 मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में 18 मरीजों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ा है। सोलन जिले में 6, चंबा, किन्नौर, शिमला और ऊना जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 1512 मरीजों की मौत हो चुकी है।
