Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से विचार विमर्श के बाद मंडी लोक सभा व फतेहपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्ति कर दिए है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि मंडी लोकसभा उप चुनाव के लिए प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री व विधायक आशा कुमारी, विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर को पार्टी पर्यवेक्षक बनाया गया है।
इसी तरह फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री जीएस बाली, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्र कुमार व विधायक राजेंद्र राणा को पार्टी पर्यवेक्षक बनाया गया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *