शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 33 और मरीजों की मौत हुई है। सबसे अधिक मामले कांगड़ा जिले में 16 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, मंडी व सोलन जिले में 4-4 मरीजों ने कोरोना वायरस से जूझते हुए दम तोड़ दिया। शिमला जिले में 3 मरीजों की मौत हुई है। वही, हमीरपुर, सिरमौर व ऊना जिले में 2-2 मरीजों की इस दौरान मौत हो गई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से हुई मौत का आंकड़ा बढ़कर 1407 हो गई है।
