Spread the love

शिमला। शिमला जिले में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को टुटीकण्डी स्थित वाहन पार्किंग को कोविड सेंटर बनाने के लिए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के दृष्टिगत जिला में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। इस कारण आईजीएमसी व अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों की बढ़ती तादाद का अनुमान लगाते हुए प्रदेश सरकार द्वारा अन्य जिलों की तर्ज पर शिमला में भी अतिरिक्त व्यवस्था करने के लिए स्थलों का चयन किया जा रहा है, जहां पर कोविड से ग्रस्त मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि शहर के आसपास के क्षेत्रों में भी अस्थाई कोविड सेंटर निर्माण के लिए स्थलों के चयन के लिए निरीक्षण किए जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां भी पर्याप्त जगह मिलेगी, वहां पर कोविड मरीजों के लिए व्यवस्था की जाएगी।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि शिमला के अस्पतालों में मरीजों की संख्यां कम करने के लिए रोहड़ू व रामपुर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। यदि यह प्लांट उपरी क्षेत्रों में स्थापित होते हैं तो उनके क्षेत्रों में ही कोविड मरीजों के साथ-साथ अन्य बिमारियों से ग्रस्त मरीजों को भी ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कनलोग स्थित शमशानघाट में वर्तमान में 5 शवों को जलाने की सुविधा है और यह देखने में आया है कि कई बार शवों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यह मामला सरकार के ध्यानार्थ है और भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाने पर किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यकारी पुलिस अधीक्षक मोनिका, आयुक्त नगर निगम आशीष कोहली, उपमण्डलाधिकारी शहरी मनजीत शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ सुरेखा चैपड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *