Spread the love

शिमला। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने बुधवार को ब्लॉक अध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी को कोरोना संकट काल में आम जनता की सहायता के लिए ब्लॉक स्तर पर गांधी हेल्पलाइन शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बर्फबारी व ओलावृष्टि से फसलों को पहुंचे नुकसान वाले ब्लॉकों में एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों और बागवानों को हुए नुकसान का आंकलन किया जा सके। 

छाजटा ने कहा कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी बीते दिनों नारकंडा,कोटखाई और बागी का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया है।  इस दौरान पाया गया कि सेब, लीची व अन्य फलों के हजारों पेड़ टूट गए हैं। ऐसे में नुकसान का सही आंकलन होना चाहिए, ताकि बागवानों को उचित मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें। ब्लॉक स्तर पर ऐसे परिवार जो संक्रमित है, उनकी उनके घरों तक खाद्य सामग्री पहुंचाए। 

इस वर्चुअल बैठक में संगठन महामंत्री रूपेश कंवल महासचिव मीडिया राजेश वर्मा, रामुपर ब्लॉक अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता, रोहडू ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, शिमला ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, कसुम्पटी ब्लॉक अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल, ठियोग ब्लॉक अध्यक्ष कंवर नरेंद्र सिंह और जुब्बल-कोटखाई मोती लाल डेरटा व चौपाल ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन मेहता ने भी भाग लिया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *