Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मानवाधिकार के चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक ने भगोड़े तथा चुनिंदा उद्योगपतियों के हजारों करोड़ों रुपए के कर्जे को माफ कर मध्यमवर्गीय उद्योगपतियों किसानों व वर्गों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह चुनिंदा उद्योगपतियों की सरकार है। एक तरफ छोटे किसानों वर्गों व व उद्योगपतियों को छोटे-छोटे लोगों की पेमेंट के लिए तंग किया जाता है, जिसके चलते उनकी जमीन तथा घरों को नीलाम कर दिया जाता है। वहीं, दूसरी तरफ देश के धन को बड़े पूंजीपतियों में बांट कर कर्ज के रूप में माफ कर उनको बहुत बड़ी रियायत दी जा रही हैं।

संजय सिंह चौहान ने कहा कि इस समय एक तरफ तो लोगों में करुणा की मार सहनी पड़ रही है, जिससे व्यापारियों तथा किसानों का बहुत नुकसान हो रहा है। वहीं मध्यम वर्गीय परिवार भी अपने लोगों की किस्त देने में असमर्थ है, लेकिन सरकार के द्वारा इन वर्गों के लिए कोई राहत नहीं दी जा रही है। संजय सिंह चौहान ने सरकार से मांग की कि केंद्र सरकार अति शीघ्र छोटे उद्योग पतियों मध्यमवर्गीय लोगों व किसानों की 5 लाख तक के लोन माफ करें। साथ ही उन्हें और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *