Spread the love

शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के कुल 2157 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 631 मामले पाजिटिव आए हैं। हमीरपुर जिले में 300, सोलन में 264, मंडी में 238, शिमला में 195, ऊना में 118, सिरमौर में 110, कुल्लू में 103, चंबा में 86, बिलासपुर में 82, लाहौल-स्पीति में 17 और किन्नौर जिले में 13 नए मामले पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा 90 हजार का आंकड़ा पार करते हुए 91350 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक 74783 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को 1305 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना वायरस के 15151 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *