Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1692 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 409, मंडी में 257, सोलन में 256, शिमला में 180, सिरमौर में 125, हमीरपुर में 107, बिलासपुर में 85, कुल्लू में 80, चंबा में 73, ऊना में 66, लाहौल-स्पीति में 33 और किन्नौर जिले में 21 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब कुल 89193 मामले पाजिटिव आए हैं। इनमें से अब तक 73478 मामले स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 916 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब 14326 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *