Spread the love

नाहन। हिमाचल प्रदेश सरकार ने डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 1 करोड़ 18 लाख रूपए की अनुमानित राशि को मंजूरी दी है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा. आरके परूथी ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
डॉ. परूथी ने बताया कि कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला आयुर्वेदिक अस्पताल के भूतल में लैब की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए जिला खनिज न्यास निधि का प्रयोग किया जाएगा।  कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला के महत्व और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट, जिला सिरमौर ने प्रस्तावित प्रयोगशाला की वित्तीय राशि स्वीकृत की है।
डीसी ने बताया कि इस  कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशाला को जल्द से जल्द तैयार किया जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में किये जा रहे टेस्ट की रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त हो सके और संक्रमित व्यक्ति की पहचान करने में आसानी हो जिससे इस सक्रंमण को फैलने से रोका जा सके। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सिरमौर द्वारा 1.18 करोड़, रुपये की उक्त मंजूरी ने प्रस्तावित कोविड-19 स्क्रीनिंग और परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त कर उपयोग के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *