Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला व कांगड़ा में कोविड़ कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। उन्होंने बताया कि शिमला मुख्यालय के कंट्रोल रूम में डॉ. दलीप सिंह (नेरचौक मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य) की देखरेख में वालंटियर्स रामिन्दर (9418100036), वेद प्रकाश शर्मा (9418010004), मुकुल गुप्ता (9218005555), ऊषा मेहता राठौर (7807666777), शशि बहल (8219718267) व किरण धान्टा (9459245592) को प्रभारी बनाया गया है।
हिमराल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के परम देव शर्मा, मनीषा मेहता, मान सिंह ठाकुर व भगत राम कोविड हेल्पलाइन 0177-2805522 व 0177-2660169 पर किसी भी सहायतार्थ व सूचना के लिए उपलब्ध रहेंगे। उधर, कांगड़ा कंट्रोल रूम डॉ. राजेश शर्मा की देखरेख में डॉ. आदित्य (9736059190), डॉ. शाहील डोगरा (9805377031), डॉ. आस्था (7018705704)  इंदिरा उप्पल (9882801180) व रंजना सचान वालंटियर्स से कोरोना से संबंधित किसी भी आपदा सुरक्षा व सहयोग के लिए उनके नाम के आगे दर्शाए गए दूरभाष पर सम्पर्क कर सकते हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *