शिमला। कोरोना वायरस से जारी जंग के बीच मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने अपना एक-एक माह का वेतन मुख्यमंत्री कोविड फंड में दिया है। कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों ने अपने वेतन का एक-एक माह का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने अपने चेक समेत सभी मंत्रियों के चेक मुख्य सचिव अनिल खाची को सौंपे।
