????????????????????????????????????
Spread the love

शिमला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने कहा कि जिला में वर्ष 2020-21 में खंड चिकित्सा अधिकारी ननखड़ी को 0-6 लिंग अनुपात में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिसके लिए सरकार द्वारा इस खंड को 5 लाख रूपए की राशि प्रदान की गई है। वे मंगलवार को दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल में प्रसव पूर्व शिशु लिंग जांच निषेध अधिनियम के तहत जिला सलाहकार कमेटी की बैठक में बोल रही थी। बैठक में निजी अल्ट्रा साउंड मशीनों के पंजीकरण के लिए प्राप्त प्रार्थनापत्रों पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में सीएमओ ने कहा कि जिला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आशा वर्कर, हेल्थ वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर लोगों को बेटा-बेटी के जन्म में भेदभाव न रखने के प्रति जागरूकता में अहम भूमिका निभाई जा रही है। बैठक में जिला न्यायवादी रणदीप सिंह परमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एचआर ठाकुर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *