सोलन। सोलन नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। कांग्रेस पार्षद पूनम ग्रोवर मेयर चुनी गई हैं और राजीव कुमार को डिप्टी मेयर चुना गया है। इन दोनों पदों के लिए आज चुनाव हुआ और इनमें कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा पार्षदों को हराकर इन पदों पर चुनाव जीता। कांग्रेस पार्षद पूनम ग्रोवर को 9 भाजपा पार्षद मनीष कुमार को 8 मत पड़े और अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा ने पूनम ग्रोवर को विजेता घोषित किया। वहीं, उपमहापौर के निर्वाचन में कांग्रेस पार्षद राजीव कुमार को 9 तथा भाजपा पार्षद शैलेन्द्र गुप्ता को 8 मत पड़े और राजीव कुमार को विजेता घोषित किया गया। अनुराग चन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर नव निर्वाचित महापौर, उप महापौर एवं सभी सभी पार्षदों को बधाई दी।
इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा ने आज यहां नगर निगम सोलन के शेष 8 नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। इनमें सात भाजपा के और एक निर्दलीय पार्षद थे। इस अवसर पर नगर निगम सोलन के सभी नव निर्वाचित पार्षद, नगर निगम सोलन के आयुक्त एलआर वर्मा, सहायक आयुक्त (लीव रिर्जव) एचएस राणा सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
???????????????????????????????????? 