शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 11 और मरीजों की मौत हुई है। ऊना जिले में चार, शिमला, कांगड़ा व सोलन जिलों में 2-2 और सिरमौर जिले में एक मरीज की मौत हुई है। ऊना जिले में 94 वर्षीय, 70 वर्षीय, 72 वर्षीय व 79 वर्षीय बुजुर्गों की मौत हुई है। शिमला जिले में 85 वर्षीय बुजुर्ग के साथ-साथ 65 वर्षीय महिला की मौत हुई है। वहीं, कांगड़ा जिले में 58 वर्षीय व 61 वर्षीय महिला ने कोरोना वायरस से दम तोड़ दिया। सोलन जिले में 67 व 61 वर्षीय व्यक्तियों की तथा सिरमौर जिले में 78 वर्षीय वृद्धा की कोरोना वायरस से मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 1146 मरीजों की मौत हो चुकी है।
