Spread the love

शिमला। हिमाचल में बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना वायरस से 13 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस दौरान कांगड़ा जिले में 6, शिमला में 3 और मंडी और ऊना जिलों में 2-2 मरीजों की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में 70 वर्षीय, 65 वर्षीय, 46 वर्षीय व 61 वर्षीय महिलाओं के साथ-साथ 69 वर्षीय व 44 वर्षीय पुरूष की मौत हुई है। वहीं, शिमला जिले में 84 वर्षीय वृद्धा व 83 वर्षीय बुजुर्ग के अलावा 43 वर्षीय महिला ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा है। मंडी जिले में 60 व 61 वर्षीय महिलाओं के अलावा ऊना जिले में 74 वर्षीय बुजुर्ग और 42 वर्षीय पुरूष की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब कुल 1135 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *