Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता श्याम खोसला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्याम खोसला का लंबी बीमारी के बाद कल रात दिल्ली में निधन हो गया। श्याम खोसला नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष और पंचनाद शोध संस्थान के संस्थापक निदेशक थे। वह भारतीय मीडिया सेंटर के निदेशक भी रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्याम खोसला का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि श्याम खोसला एक प्रतिष्ठित लेखक, जुझारू, निडर एवं प्रतिभाशाली पत्रकार थे। पत्रकारिता और साहित्य जगत में दिए गए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *