Spread the love

धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला तथा पालमपुर के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। धर्मशाला में  63.60 मतदान दर्ज किया गया, जबकि पालमपुर में 68.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश प्रजापति ने देते हुए बताया कि धर्मशाला नगर निगम क्षेत्र में कुल  24939 मतदाताओं  ने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि कश्मीर हाऊस के बूथ नम्बर दो में सबसे अधिक 76.13, जबकि कोतवाली बाजार के बूथ नम्बर एक में सबसे कम 52.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि पालमपुर नगर निगम क्षेत्र में कुल 22920 हजार मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि बिंद्रावन वार्ड के चिम्बलहार में सबसे अधिक 81.89 प्रतिशत, जबकि होल्टा में सबसे कम 46.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *