Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 9 मरीजों की मौत हुई है। राज्य के कांगड़ा जिले में 5 मरीजों ने दम तोड़ा है। वहीं, सोलन, शिमला, सिरमौर और ऊना जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में 94 वर्षीय वृद्धा के अलावा 69 वर्षीय महिला की मौत हुई है। वहीं, 65, 56 व 69 वर्षीय व्यक्ति की भी जिले में मौत हुई है। सोलन जिले में 68 वर्षीय व्यक्ति, शिमला जिले में 61 वर्षीय, ऊना में 72 वर्षीय महिला और सिरमौर जिले में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 1077 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *