रिकांगपिओ। किन्नौर के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने आज यहां बताया कि लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय उच्च मार्ग रामपुर मण्डल के अधिशाषी अभियन्ता ने आग्रह किया है कि टापरी के निकट वैली ब्रिज की मुरम्मत की जानी है। इसके कारण इस पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं की जा सकती। उपायुक्त ने कहा कि लोकहित में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर टापरी के निकट वैली पुल से भारी वाहनों (लोडिड वाहनों) की आवाजाही वाया चगांव ऊरनी होते की गई है।
बैरवा ने कहा कि छोटे वाहन व बिना सवारी से बसों को इस पुल से गुजरने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए सभी बसों की सवारियों को बस के पुल से गुजरने से पूर्व ही उतार दिया जाएगा तथा सवारियों को पैदल पुल पार कर बाद में उसी बस के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
