शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 567 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस वर्ष यह सबसे अधिक मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 111, सोलन में 109, ऊना में 78, शिमला में 58, हमीरपुर में 57, सिरमौर में 49, बिलासपुर में 39, चंबा में 32, कुल्लू में 27, मंडी में 6 और किन्नौर में एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 65809 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 60855 मरीज ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 268 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 3828 एक्टिव केस हैं।
