शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस के 404 नए मामले पाजिटिव आए हैं। चंबा जिले में सबसे अधिक 128 मरीज पाजिटिव आए हैं। वहीं, हमीरपुर जिले में 57, शिमला में 56, कांगड़ा में 48, मंडी में 32, ऊना में 31, सोलन में 29, बिलासपुर में 13, सिरमौर में 6 और कुल्लू जिले में चार मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 60587 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 256 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब 3577 एक्टिव केस हैं।
