Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मौत का क्रम जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से चार और मरीजों ने दम तोड़ दिया। कांगड़ा जिले में दो मरीजों की मौत हुई है, जबकि शिमला और ऊना जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में 72 वर्षीय महिला के अलावा 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, ऊना में 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि शिमला जिले में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस के चलते दम तोड़ दिया। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 1047 मरीजों की मौत हो गई।उधर, प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 418 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 104, सोलन में 84, ऊना में 58, शिमला व हमीरपुर में 40-40, बिलासपुर में 29, मंडी में 25, चंबा में 21, कुल्लू में 13 और सिरमौर में 4 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 64838 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 60331 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और शनिवार को 307 मरीज ठीक हुए। राज्य में कोरोना वायरस के कुल 3441 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *