शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश अमरप्रीत सिंह लाली व राष्ट्रीय सचिव एवं सहप्रभारी हिमाचल प्रदेश दामन बाजवा की अनुशंसा से प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को जिलेवार प्रभारी नियुक्त किया हैं। इसके तहत, निगम भंडारी पूरे प्रदेश का कार्य देखेंगे और प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकारी अध्यक्ष और सभी जिला प्रभारी कार्य करेंगे। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी के साथ अटैच रहेंगे और इसके अतिरिक्त उन्हें बूथ मैनेजमेंट का जिम्मा दिया गया है।
इस बीच, प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अमित पठानिया को जिला ऊना, मंडी, किन्नौर, चम्बा और लाहौल स्पीति का प्रभार सौंपा गया हैं। उन्हें प्रशिक्षण शिविर का जिम्मा भी सौंपा गया है। प्रदेश महासचिव गोविन्द शर्मा व राहुल चौहान को जिला शिमला ग्रामीण, होतम राम व अनु कुमारी मराठा को जिला मंडी का सहप्रभारी, गोल्डी चौधरी को जिला सोलन, सुरजीत सिंह भरमौरी, रवि ठाकुर और सुक्रांत भाटिया को जिला कांगड़ा, अंकुश ठाकुर और आभा नेगी को जिला कुल्लू, रजनीश मैहता, अरूणा महाजन व अब्दुल खलिक को जिला ऊना, अखिल अग्निहोत्री, प्रीति व नीलम कौंडल को जिला हमीरपुर, ईशान ओहरी, जितेन्द्र धीमान, अनिता देवी व लक्की सिंह को जिला बिलासपुर, अलोब चौहान और प्रेम डोगरा को जिला सिरमौर, रितिका ठाकुर व कांता दिवान को शिमला शहरी और ज्योति कुमारी व दिशा सूद को जिला चम्बा का सहप्रभारी बनाया गया है।
इस बीच, निगम भंडारी ने सभी नवनियुक्त जिला प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत अपने-अपने जिलों का दौरा करें और जिला व विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक और हर माह जिलों की गतिविधियों की रिर्पोट प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ ही महीनों बाद चार नगर निगमों के चुनाव होने जा रहे हैं। ये चुनाव मार्च या अप्रैल माह में होने की सम्भावना हैं। इसे देखते हुए उसकी तैयारियों में अभी से युवा साथी अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में ड़ट जाए और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर बैठकों का आयोजन करें। साथ ही इसकी विस्तृत रिर्पोट प्रदेश कार्यालय को भेजें।
