Spread the love

हमीरपुर। सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते बड़सर उपमंडल की चकमोह-जजरी सड़क पर यातायात 19 जनवरी तक बंद रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश देवाश्वेता बनिक ने बताया कि सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही 19 जनवरी तक बंद की गई है। इस अवधि के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक कलवाल-भालु पुल वाया दयोटसिद्ध बलसीना मार्ग से या भालु पुल-कलवाल वाया धीबीरी, बरठी, समैला मोड़, बारह महीने दा परहो मार्ग से आवाजाही कर सकते हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *