शिमला। कांगड़ा जिले के भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के करीबी डॉ. राजीव भारद्वाज फिर से प्रदेश के कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष बन गए हैं। शुक्रवार देरशाम इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई। सहकारिता विभाग ने डॉ. राजीव भारद्वाज को बैंक के निदेशक मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने की अधिसूचना जारी की है।
बता दें कि 30 सितंबर में बैंक के निदेशकों का चुनाव परिणाम घोषित हुआ था। वहीं, डॉ. राजीव भारद्वाज को सरकार ने निदेशक मंडल में बतौर मनोनीत सदस्य नियुक्त किया था। नए निदेशक मंडल के गठन के बाद नए अध्यक्ष को दोबारा से चुना जाना अनिवार्य था।
