शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के कारण 12 मरीजों की मौत हो गई। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और डीडीयू शिमला में दाखिल 7 मरीजों की मंगलवार को कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। तिब्बतियन कॉलोनी न्यू बस स्टैंड के रहने वाले 76 साल के बुजुर्ग को बीती रात डीडीयू अस्पताल लाया गया था। यहां से चिकित्सकों ने मरीज को आईजीएमसी रेफर करना चाहा, लेकिन कुछ ही देर में मरीज की मौत हो गई। राजधानी के उपनगर टॉलैंड के पास रहने वाले 92 साल के बुजुर्ग मरीज की भी मंगलवार सुबह मौत हो गई वे डीडीयू अस्पताल में दाखिल थे। मरीज को हाइपरटेंशन के अलावा निमोनिया था। वहीं, कोरोना संक्रमण से मरने वालों में एक जाखू, एक संजौली, एक कोटगढ़ का रहने वाला था। इसके अलावा मंडी जिले के जोगिंद्रनगर, कोटी, चिड़गांव, शिमला और अर्की, सोलन के एक मरीज भी यहां मौत हुई है।
उधर, किन्नौर जिले के रिकांगपिओ के मरीज की भी मौत हुई है। वहीं, कुल्लू में कोरोना पॉजिटिव भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की मौत हो गई है। वह पिछले दिनों कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। जिसके बाद उनका पीजीआई में उपचार चल रहा था लेकिन इस दौरान उनकी मौत हो गई। इस बीच, कांगड़ा जिले के धर्मशाला के खनियारा निवासी कोरोना संक्रमित 71 वर्षीय बुजुर्ग की धर्मशाला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, बिलासपुर के 79 वर्षीय बुजुर्ग और कुपल्लू के भी 79 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा बढ़कर 390 पहुंच गया है।
