Spread the love

उपायुक्त कार्यालय किन्नौर में जिला समन्वय समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक 

रिकांगपिओ। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में लीड बैंक, पंजाब नेशनल बैंक जिला किन्नौर द्वारा जिला समन्वय समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया और विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

उपायुक्त ने अधिकारियों से गत बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों पर की गई कार्यवाही का विस्तृत ब्यौरा मांगा और बचे हुए कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बैंकों को निर्देश दिए कि आम जनता के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी धरातल पर लोगों तक पहुंचाएं ताकि आम लोगों को वास्तव में लाभ प्राप्त हो सके।

बैठक में प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने इन योजनाओं के माध्यम से वंचित वर्गों को लाभ पहुंचाना पर बल दिया ताकि सस्ते ऋणों के माध्यम से रेहड़ी फड़ी वालों को सशक्त बनाया जा सके और उन्हें वित्तीय अनुदान योजना के तहत सहायता उपलब्ध हो सके।

बैठक की कार्यवाही का संचालन लीड बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक रोहित सांगवान ने किया और बैंक के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व अन्य कार्य शिविरों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गुरु लाल नेगी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश धीमान, जिला प्रबंधक राज्य सहकारी बैंक किन्नौर मदन चौहान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *